कटिहार के बरारी की जदयू महिला प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जदयु नेत्री का निधन दी श्रद्धांजलि | Prabhat Khabar Network
कटिहार जिले के बरारी प्रखंड की जदयू नेत्री एवं प्रखंड जदयू महिला अध्यक्ष प्रियंका कुमारी का 37 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
JDU Leader Priyanka Kumari Death: कटिहार जिले के बरारी प्रखंड की जदयू नेत्री एवं प्रखंड जदयू महिला अध्यक्ष प्रियंका कुमारी का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया. वह 37 वर्ष की थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही बरारी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में जदयू नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके सेमापुर स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे.
किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ली अंतिम सांस
परिजनों के अनुसार प्रियंका कुमारी का इलाज किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके पति का नाम विपुल कुमार गुप्ता है. निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया.
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय थीं प्रियंका कुमारी
प्रियंका कुमारी जदयू महिला संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं. प्रखंड जदयू महिला अध्यक्ष के रूप में वह संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार भागीदारी निभाती थीं. उनके असामयिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है.
JDU Leader Priyanka Kumari Death: जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुमीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रदेश सचिव अरविंद कुमार, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, अखिलेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया परवेज आलम, मुखिया प्रतिनिधि जौहेर आलम, सरपंच प्रतिनिधि बकरुद्दीन अंसारी, डॉ. आरिफ, भाजपा नेत्री शांति जायसवाल, व्यवसायी संजय चौधरी, प्रेम प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद यादव, जयप्रकाश यादव, पूर्व मुखिया बालकृष्ण पटेल और चंद्रमोहन सिंह सहित कई नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रियंका कुमारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.
नेताओं ने कहा कि प्रियंका कुमारी का निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हरिओम कुमार
हरिओम कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. समेली (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










