मनिहारी नगर के सफाई कर्मी गये हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
मनिहारी नगर के सफाई कर्मी गये हड़ताल पर

मनिहारी नगर के सफाई कर्मी गये हड़ताल पर

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी नगर में सफाई कर्मी पिछले दो दिनों से कार्य नहीं कर रहे है. पूरे नगर में कचरा रोड पर फैला हुआ है. जिससे आने- जाने वाले को काफी परेशानी हुई. स्थानीय दुकानदार भी परेशान रहे. सफाई कर्मी ने शनिवार को बताया कि 2009 से काम कर रहे है. स्थायी नहीं किया गया. इसके कारण इपीएफ व अन्य आभ भी नहीं मिल पाता है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने इस संबंध में फोन पर बताया कि अभी छुट्टी पर हूं. नगर के सफाई कर्मी से में स्वयं शुक्रवार को उसके घर गया था. स्थायी करने की मांग है. स्थायी करना विभाग से ही बंद है. स्थायी के लिए विभाग को लिखा गया है. अतिरिक्त लाभ सभी सफाई कर्मी को दिलायी जायेगी. सभी से अपील की गयी है. जल्द काम पर लौटे. हड़ताल से नहीं लौटने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर नगर की साफ- सफाई करायी जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन