प्राणपुर पुलिस ने बोलेरो से 558 लीटर विदेशी शराब की जब्त, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Updated:
विज्ञापन

558 लीटर विदेशी शराब प्राणपुर पुलिस ने क्या बरामद। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्राणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर NH-81 पर बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. 558 लीटर शराब के साथ वाहन को भी कब्जे में लिया गया है.

विज्ञापन

Katihar Liquor Seizure: प्राणपुर (कटिहार). प्राणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैहुनिया मोड़ के पास एनएच-81 से एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार वाहन पश्चिम बंगाल से कटिहार की ओर जा रहा था. पुलिस को देखते ही चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी

थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि बीआर-01पीएच-1903 नंबर की बोलेरो में पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम कैहुनिया मोड़ के पास पहुंची और चारों ओर नाकाबंदी कर दी.

चालक वाहन छोड़कर भागा

पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक कैहुनिया मोड़ से पहले ही बोलेरो छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी शुरू की.

40 कार्टून में मिली 558 लीटर बीयर

तलाशी के दौरान बोलेरो से 40 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई. कार्टूनों में 500 एमएल की हेवर्ड्स 5000 बीयर की करीब 1116 बोतलें मिलीं. कुल 558 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. पुलिस ने बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है.

तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Katihar Liquor Seizure: थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि फरार चालक की पहचान और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश के साथ अवर निरीक्षक पुलेन्दर पासवान, जेके कुमार, पवन कुमार सहित प्राणपुर थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन