सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सम्मानित

सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी पहल सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को प्राधिकरण के सभागार में जिले के मनसाही मोहनपुर निवासी राकेश कुमार को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया. बताया गया है कि राकेश कुमार ने सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण के दसवें बैच में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया था. इसके उपरांत उन्होंने कटिहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह से 18 वर्ष तक के 500 से अधिक बच्चों को सुरक्षित तैराकी का प्रशिक्षण देकर उन्हें जल सुरक्षा के प्रति सजग किया. उन्होंने न केवल बच्चों को प्रशिक्षण दिया. बल्कि समुदाय में डूबने से संबंधित जोखिमों के प्रति जागरूकता और संवेदीकरण अभियान भी चलाया. उनकी सतर्कता और तत्परता के कारण कई अवसरों पर रेस्क्यू कर लोगों की जान बचायी गयी, जो उनके समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल है. अब तक वे मनसाही, मनिहारी और जमुई जिलों में इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दे चुके है. प्राधिकरण ने उनकी असाधारण सेवा, जन-जागरूकता और बच्चों की जीवनरक्षा के लिए किये गये कार्यों के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया है. यह सम्मान सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम से जुड़े अन्य मास्टर ट्रेनरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा. प्राधिकरण का उद्देश्य है कि पूरे राज्य में जल जनित आपदाओं विशेषकर डूबने की घटनाओं से बच्चों और समुदाय को संरक्षित किया जा सके और राकेश कुमार जैसे प्रशिक्षक इस लक्ष्य की प्राप्ति में अहम भूमिका निभा रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन