आतंकी हमले के विरोध में निकला मार्च, जताया विरोध

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Apr 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में निकला मार्च, जताया विरोध

आतंकी हमले के विरोध में निकला मार्च, जताया विरोध

विज्ञापन

कटिहार पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार संध्या एक कैंडल मार्च निकाली गयी. यह मार्च इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर अमर जवान चौक पहुंचा. इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और सरकार से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय. मार्च में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारने की जरूरत है. लोगों का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है. ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. इस मार्च के दौरान लोगों ने शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. लोगों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को और भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है. साथ इसमें सभी देशों को एक जुटता दिखाने की जरूरत है. मौके पर बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक पवन पोद्दार ने कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में और भी प्रभावी कदम उठाए और आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले देशों को जवाबदेह ठहराये. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता और सख्ती की जरूरत है. इस अवसर पर गोल्डन चौबे, अभिषेक ठाकुर, जतिन कुमार, हिमांशु राज, सर्वेश्वर कुमार, अमित कुमार, संतोष पोद्दार, डोमस यादव, कमलेश यादव, निरंजन कुमार, गुलशन कुमार, नीतीश कुमार, आलोक कुमार, समीर पांडेय, रिक्की कुमार, अभिषेक ठाकुर, अमन कुमार, रोहित कुमार, कृष्णा अर्जुन, कृष्णा राज, पुरषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन