जीविका की बैठक में लिये गये कई निर्णय

जीविका की बैठक में लिये गये कई निर्णय
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर पंचायत भवन में जीविका दीदी को बीपीएम के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई सहायता राशि को लेकर विस्तार से बताया गया. जीविका के परियोजना प्रबंधक नीतू कुमारी ने बताया कि वैसे जीविका दीदी जिनके आधार कार्ड से खाता लिंक नहीं है. वैसे दीदी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कोष से जीविका दीदी के खाता में 10000 की राशि दी जायेगी. अच्छे कार्य करने पर आगे भी सहायता राशि का लाभ मिल सकता है. सभी जीविका दीदी को विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से बताया गया. इस मौके पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर चंदन झा, सौरभ कुमार के साथ जीविका के दर्जनों दीदी मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




