दुर्गापूर में नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का मनिहारी मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन

दुर्गापूर में नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का मनिहारी मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन
विज्ञापन की खबर है कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत में मरखाहा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरूवार की शाम मनिहारी के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बेटिंग कर मैच का शुभारंभ किया. इस दौरान लाखो यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलें. खेल में हार जीत लगी रहती है. जीतने पर अति उत्साह नहीं करना चाहिए न ही हार से निराश होना चाहिए. हार से सबक लेकर अपनी कमियों में सुधार कर आगे बेहतर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि खेल से स्वस्थ्य जीवन का राज जुड़ा है. इसे हर हाल में जारी रखें. इसके साथ ही उपस्थित खिलाड़ियों एवं कमेटी के सदस्यों को बधाई दी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मखबूल हुसैन, डॉ ऐनुल हक, खैरुल बसर, एमडी जाहिद. सदरुल आर्य, फारूक सागर, मिन्हाज, हस्बुल शेख, नदीम, वसीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




