युवक को मारी गोली, भाई पर हमला करने का आरोप

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को मारी गोली, भाई पर हमला करने का आरोप

नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ले में बरारी विधायक के आवास के समीप मंगलवार की देर शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ले में बरारी विधायक के आवास के समीप मंगलवार की देर शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू झा पिता स्व नरेश मोहन झा कर्मकांड का कार्य संपन्न कर अपने घर नया टोला की ओर जा रहा था. इसी दौरान दुर्गापुर मुहल्ला बरारी विधायक विजय सिंह के आवास के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां वह इलाजरत है. इधर इलाजरत कालू ने बताया कि उसके भाई मुरली ने उसे गोली मारा है.

कहते हैं प्रभारी एसडीपीओ

इस संदर्भ में प्रभारी एसडीपीओ सद्दाम हुसैन ने कहा कि नगर थानाक्षेत्र के दुर्गापुर के पास घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन