सालमारी में मकर संक्रांति महोत्सव आयोजित

Updated at : 14 Jan 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी में मकर संक्रांति महोत्सव आयोजित

सालमारी में मकर संक्रांति महोत्सव आयोजित

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी स्थित लालकोठी प्रांगण में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के एआइएमआइएम नेता आफताब, कंचन ने मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन कर आपसी सौहार्द, प्रेम, सद्भावना बढ़ाने का संदेश दिया. सभी जाति, धर्म के लोग उपस्थित होकर मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर दही, चुड़ा, तीलकूट का आनंद लिया. आफताब आलम ने बताया की हमारे देश की यह परम्परा रही है की देशवासी सभी त्योहार आपस में मिल कर मनाते हैं. मकर संक्रांति महत्वपूर्ण पर्व है. मान्यता है कि मकर संक्रांति पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है. उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति भारत का मुख्य पर्व है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व का विशेष महत्व है. इस अवसर पर आफताब आलम, कंचन दास, इंजीनियर नवाज़ शरीफ़, मनौवल हुसैन, शहंशाह आलम, मुन्ना, हसन एकबाल, एहरार आलम, रईस अंसारी, अधित यादव, मोतीलाल तांती आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन