फलका में बारिश से मक्का व गेहूं की फसल बर्बादी की कगार पर

फलका में बारिश से मक्का व गेहूं की फसल बर्बादी की कगार पर
फलका प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां आमलोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी तो किसानों के लिए यह बारिश आफ़त बनकर आयी. मक्का और गेहूं की फसल की तैयारी में जुटे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. किसान इन दिनों रबी फसल की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए थे. मक्का की कटाई के बाद किसान खुले मैदान में फसल सुखाने का काम कर रहे थे. अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. खुले में रखे मक्के भीग कर सड़ने लगे हैं. जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. दूसरी ओर गेहूं की फसल की कटाई भी परवान पर है. कई गांवों में सैकड़ों एकड़ में कटी हुई गेहूं की फसल खेतों में पड़ी थी. जो बारिश से भीगने के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है. किसान अपनी मेहनत की इस बर्बादी को देखकर बेहद निराश और चिंतित हैं. हलांकि इस बारिश से पीछात मक्का फ़सल को फायदा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




