महानंदा पूर्वी तटबंध जर्जर, आवागमन में बढ़ गयी परेशानी

Updated at : 04 Dec 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा पूर्वी तटबंध जर्जर, आवागमन में बढ़ गयी परेशानी

महानंदा पूर्वी तटबंध जर्जर, आवागमन में बढ़ गयी परेशानी

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के चनदहर व निस्ता पंचायत के बघवा से जीगीन तक फेला तटबंध काफी जर्जर हालत में पहुंच चुका है. जगह-जगह तटबंध टूटने व कमजोर होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर ने कहा कि तटबंध की मरम्मत नहीं होने से न केवल रास्ता खराब हो गया है. बल्कि बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी खतरनाक रूप ले सकती है. तटबंध कई जगह बेहद कमजोर हो चुका है. जहां कभी भी मिट्टी धंसने या कटाव की आशंका बनी रहती है. कई स्थानों पर गड्ढे होने से राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. पक्की सड़क नहीं होने से लोगों को रोजाना जोखिम भरा सफर करना पड़ता है. जबकि स्कूल जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों के लिए यह रास्ता किसी चुनौती से कम नहीं है. तटबंध समय पर ठीक करा दिया जाय तो लोगों को बारसोई से मुकुरिया होकर बघवा व कुरुम जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. तटबंध की स्थिति बेहतर होने पर यह मार्ग इन इलाकों के लिए शॉर्टकट साबित हो सकता है. मजबूरी में ग्रामीणों को बलिया बेलौन होकर घूमकर जाना पड़ता है. समय व धन दोनों की बर्बादी होती है. ग्रामीणों ने विभाग से तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों ने कहा, यह मार्ग न सिर्फ दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन