नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों को किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों को किया जागरूक
कोढ़ा राजस्व व भूमि सुधार विभाग की ओर से बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर किसानों और आमजन को जागरूक करने के लिए कोढ़ा प्रखंड के कोढ़ा अंचल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वेक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना था. जिससे रैयत अपने जमीन के दस्तावेज सही तरीके से तैयार कर सकें. इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन अन्त्यज सेवा समिति, सारण, बिहार के कलाकारों द्वारा किया गया. जिसमें प्रेम कुमार, सत्यनारायण पासवान, मनोज पासवान, प्रभास कुमार, स्वीटी कुमारी, पूजा कुमारी, राजू पंडित, वीरेंद्र शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी. नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि खतियान, नक्शा, दस्तावेज, तेरीज, खानापूरी क्या होता है और अगर सर्वेक्षण के बाद दस्तावेजों में कोई त्रुटि रह जाती है तो उसे कैसे सुधारा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




