कटिहार को तिलहन विस्तार के तहत सूर्यमुखी की खेती का मिला लक्ष्य, तैयारी में जुटा विभाग

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार को तिलहन विस्तार के तहत सूर्यमुखी की खेती का मिला लक्ष्य, तैयारी में जुटा विभाग

कटिहार को तिलहन विस्तार के तहत सूर्यमुखी की खेती का मिला लक्ष्य, तैयारी में जुटा विभाग

विज्ञापन

– गरमा में 250 एकड़ में कलेस्टर के तहत की जायेगी सूर्यमुखी की खेती – विभाग 20 क्विंटल किसानों को फ्री में करायेगा बीज उपलब्ध – बरसात से पूर्व किसान खेती कर कमायेंगे मुनाफा – इनपुट के तहत 20 एकड़ के लिए दिया जायेगा मुफ्त बीज कटिहार कटिहार जिला को तिलहन विस्तार के तहत सूर्यमुखी की खेती करने का लक्ष्य मिला है. इसको लेकर विभाग तैयारी में जुट गया है. परम्परागत खेती के अलावा गरमा में 250 एकड़ में कलेस्टर वाइज सूर्यमुखी की खेती कर किसान अधिक मुनाफा कमा सकेंगे. सूर्यमुखी के साथ शहद पर भी फोकस देने से किसान लाभान्वित होंगे. किसानों को सूर्यमुखी की खेती करने को लेकर विभाग कई तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. खासकर मुफ्त बीज उपलब्ध कराकर किसानों को इस खेती के लिए मनोबल बढ़ाने में जुटा है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत इस बार सूर्यमुखी की खेती कलेस्टर के तहत करने पर बल दिया जा रहा है. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने सूर्यमुखी खेती को लेकर लाभों से किसानों को अवगत कराते हुए इसकी खेती करने पर जोर दिया है. अतिरिक्त क्षेत्र विस्तार के लिए खाद्य तेल तेलहन कृषोन्नति योजना अंतर्गत गरमा मौसम के लिए सूर्यमुखी प्रत्यक्षण के लिए 250 एकड़ सूर्यमुखी संकर प्रभेद का बीज विरतण के लिए बीस क्विंटल कुल 30 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य विभाग की ओर से निर्धारित की गयी है. उन्होंने बताया कि यह एक केन्द्र प्रायोजित योजना है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य कटिहार जिला में गरमा मौसम में सूर्यमुखी, मूंगफली एवं तिल फसलों के प्रत्यक्षण एवं बीज वितरण कराकर फसलों के अच्छादन उत्पादन तथा उत्पादकता में वृद्धि करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है. एक सौ दिन वाली सूर्यमुखी की फसल बरसात से पूर्व किसान कर अपनी आय दुगुनी कर सकते हैं. इनपुट के तहत बीस एकड़ के लिए मुफ्त बीज उपलब्ध कराने की भी बात कही है. बीस क्विंटल बीज मुफ्त देना है. चार किलो प्रति एकड़ के दर से उपलब्ध कराने का प्रावधान है. इनपुट के तहत 220 एकड़ के लिए बीज मुफ्त उपलब्ध कराया जाना है. किसान अगर पांच सौ एकड़ में सूर्यमुखी कलेस्टर लगाते हैं तो इसके लिए अनुदान पर बीज उपलब्ध के साथ इनपुट के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी किसानों को दिया जायेगा. अनुदानदित दर वाली बीज किसानों को 87 रुपये किलो उपलब्ध कराया जायेगा. प्रखंड स्तर पर होगा यूनिट जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिला कटिहार को तिलहन विस्तार के तहत सूर्यमुखी का चयन किया गया है. कलेस्टर पूरे जिले में भी हो सकता है. प्रखंड व पंचायत स्तर पर यूनिट होगा. एक साल की खेती है. किसानों को इसका विशेष ध्यान रखना होगा कि जमीन अधिक नीचे न हो. जहां अधिक पानी जमता हो इसकी खेती वहां प्रयुक्त मात्रा में किये जाने की संभावना रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन