बिहार के करण यादव ने हरियाणा के पहलवान को पटकनी देकर कप पर जमाया कब्जा

बिहार के करण यादव ने हरियाणा के पहलवान को पटकनी देकर कप पर जमाया कब्जा
फलका काली पूजा के अवसर पर फलका प्रखंड के रंगाकोल गांव में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय महिला एवं पुरुष दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. इस दंगल में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के नामी-गिरामी महिला-पुरुष पहलवानों ने भाग लिया. सभी पहलवानों ने अपनी शानदार कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों से जमकर तालियां बटोरी. बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में बिहार के नवगछिया चापर के करण यादव ने हरियाणा के अंकित पहलवान को शानदार तरीके से पटखनी देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. उपविजेता पहलवान अंकित को भी कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. महिला वर्ग में पटना की रुपाली पहलवान ने हरियाणा की गायत्री पहलवान को कड़ी टक्कर देते हुए पटखनी देकर ट्रॉफी जीत ली. प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने महिला पहलवानों के संघर्ष व तकनीकी दांव-पेंच की खूब सराहना की. इस अवसर पर मेरठ के वाहिद, पूर्णिया के इबरार, गोरखपुर के नीरज, हरियाणा के अंकित व शिवानी, मेरठ के शोनू, बिजनौर के विपिन, हरिद्वार के मनसा और दिल्ली के काली जैसे दिग्गज पहलवानों ने भी अपने-अपने दमदार दांव-पेंच से मैदान में जोश भर दिया. कार्यक्रम के समापन पर कमेटी द्वारा विजेता व उपविजेता पहलवानों को कप व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न सिर्फ ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देती हैं. बल्कि भारतीय पारंपरिक खेल कुश्ती को नई ऊंचाइयां भी प्रदान करती हैं. दंगल प्रतीयोगिता सफल बनाने में कमेटी के सदस्य व ग्रामीणों का अहम भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




