कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं हुई शामिल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं हुई शामिल

कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं हुई शामिल

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत में बैशाखी पर्व को लेकर ग्रामदेवता स्थान में कलश यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 500 कुंवारी कन्याएं, महिलाएं शामिल थी. कलश महम्मदपुर ग्रामदेवता स्थान से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए कुम्हड़ी रिंगा नदी में जल भरकर पुनः ग्रामदेवता स्थान में कलश को रखा गया. कलश यात्रा के बाद 72 घंटे का हरे कृष्ण, हरे राम अखंड संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. भव्य मेले का भी आयोजन किया गया. हर वर्ष ग्रामदेवता स्थान में हरे राम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है. ताकि गांव के लोग सुखी सम्पन्न तथा अमन चैन से रह सके. मेला को देखने के लिए दूर दराज गांव के लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन