जीविका समूह को 21 करोड़ के ऋण राशि का मिला चेक

Updated at : 04 Sep 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका समूह को 21 करोड़ के ऋण राशि का मिला चेक

जीविका समूह को 21 करोड़ के ऋण राशि का मिला चेक

विज्ञापन

– 51 दीदियों को स्वयं सिद्धा योजना के तहत एक करोड़ का चेक सौंपा एसबीआई दिघरी में स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के स्टेट बैंक दिघरी सलेमपुर शाखा में गुरुवार को दिघरी ग्राम में स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि पटना मंडल बिहार एवं झारखंड के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी एवं उत्तर बिहार के महाप्रबंधक आर नटराजन उपस्थित थे. ऋण वितरण कार्यक्रम के आयोजन में अंचल के उपमहाप्रबंधक मनीष मिश्रा, जीविका कटिहार एवं पूर्णिया के जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. जीविका समूह की लगभग 800 दीदियां सम्मिलित हुईं तथा 21 करोड़ के ऋण राशि का चेक एवं 51 दीदीयों को स्वयं सिद्धा योजना के तहत एक करोड़ का चेक मुख्य महाप्रबंधक द्वारा प्रदान किया. जीविका समूह से जुड़कर एसबीआई बैंक से ऋण प्राप्त कर के किस प्रकार हम अपने जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति कर सकते हैं. कई जीविका सदस्यों ने जीविका से जुड़ने के बाद कैसे अपने जीवन के स्तर में सुधार किया. इन सब बातों को भी सबों के समक्ष रखा. शिविर में जीविका दीदीयों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी. अधिकारी काफी प्रसन्न हुए. उनके प्रयासों की काफी सराहना की. शिविर के आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय से कुमार विवेक रंजन, ललित कुमार शर्मा, रवि शंकर, राज कुमार राज, प्रेम कुमार, अविनाश कुमार ने सहयोग दिया. कटिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीत कुमार सिंह ने स्टेट बैंक दिघरी ब्रांच के शाखा प्रबंधक अमित कुमार रंजन, स्थानीय ग्रामीणों एवं जीविका समूह के दीदीयों का विशेष आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन