जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बने रहने की अपील की

Updated at : 12 Mar 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बने रहने की अपील की

जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बने रहने की अपील की

विज्ञापन

फोटो 6 कैप्शन- जदयू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्राणपुर प्राणपुर के बरझल्ला काली मैदान में आयोजित सभा के दौरान जिला के वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2030 तक मुख्यमंत्री बने रहने की मांग की. जदयू कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने बरझल्ला काली मंदिर खेल मैदान के समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जोरदार मांग रखा गया. तमाम जदयू कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि बिहार राज्य के सभी क्षेत्रों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास हुआ है. इनको राज्यसभा में भेजने के लिए साजिश रची गई है. नीतीश कुमार चले जाते हैं तो, बिहार का विकास ठप हो जायेगा. इस मौके पर सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे. ————————————————————– विधायक ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत प्राणपुर समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के साथ प्राणपुर के बरझल्ला पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विधायक, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सह कारा समिति के सभापति निशा सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया. उन्होंने कहा, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र कि धरती पर आपका स्वागत है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए कहा गया कि आपके कार्यकाल में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ है. यह हम सभी को याद रहेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन