आरडीएस कॉलेज सालमारी में आज से होगी आंतरिक परीक्षा, तैयारी पूरी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
आरडीएस कॉलेज सालमारी में आज से होगी आंतरिक परीक्षा, तैयारी पूरी

आरडीएस कॉलेज सालमारी में आज से होगी आंतरिक परीक्षा, तैयारी पूरी

विज्ञापन

कटिहार आरडीएस कॉलेज सालमारी में सत्र 2024-28 के यूजी सेमेस्टर द्वितीय की सीआईए जून 2025 सीआईए परीक्षा गुरूवार से ली जायेगी. सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. आरडीएस काॅलेज के प्राचार्य डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिया गया है. परीक्षा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक लगातार ली जायेगी. आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्र- छात्राओं को परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित कर दिया जायेगा. पन्द्रह विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में छह, बी में चार एवं सी ग्रुप में पांच विषयों को शामिल किया गया है. सीआईए परीक्षा छह पालियों में ली जायेगी. प्रथम पाली सुबह 9:15 से, दूसरी पाली 10:30 से 11:30 बजे, दूसरी सिटिंग में 11:45 से 12:35 और 1 बजे से दो बजे तक होगी. तीसरी सिटिंग में 2:15 से 3:15 बजे तक एवं 3:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा ली जायेगी. द्वितीय सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश पत्र सभी छात्रों को लाना अनिवार्य होगा. बिना रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा. कोई भी मोबाइल फोन साथ नहीं लायेंगे. मोबाइल उपयोग करते समय पकड़े जाने पर उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन