बीएलओ टू को छूटे वोटरों का नाम सूची में जोड़वाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ टू को छूटे वोटरों का नाम सूची में जोड़वाने का निर्देश

बीएलओ टू को छूटे वोटरों का नाम सूची में जोड़वाने का निर्देश

विज्ञापन

कदवा प्रखंड के कदवा चौक स्थित सामुदायिक भवन में जदयू की ओर से बीएलए टू की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने किया. मंच का संचालन जदयू जिला महासचिव अंजार अलाम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, जदयू प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद सदस्या आशा सुमन, जदयू जिला संगठन प्रभारी चंदन पटेल, जदयू कार्यक्रम प्रभारी सुमित कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार उपस्थित थे. बैठक के दौरान सभी बीएलए टू को वोटर लिस्ट में जिस मतदाता का नाम छूटा हुआ है. उसका नाम जोड़ने की जानकारी दी गयी. जिला परिषद सह प्रदेश महासचिव आशा सुमन ने कहा कि बूथ तक जाकर हर व्यक्ति से मिलकर सभी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना है. ताकि एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में स्थपित किया जा सके. जदयू जिला महासचिव अंजार आलम तथा प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने कहा कि जितना अधिक व्यक्ति पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट में जुड़ेगा विधानसभा चुनाव में उतने ही वोटरों की वृद्धि होगी. कदवा से जदयू के जीत का परचम लहरायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन