क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर होगी पहल: तारिक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर होगी पहल: तारिक

क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर होगी पहल: तारिक

विज्ञापन

– जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए सांसद कटिहार पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करते हुए कहा है कि कटिहार के समग्र विकास को लेकर वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जिले के के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की. आमलोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्थानीय समस्याओं से भी रूबरू हुए. सांसद ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में एनडीए की सरकार है. इसके बावजूद उनकी कोशिश है कि क्षेत्र का समग्र विकास हो. उन्होंने कहा कि जो भी इस क्षेत्र की समस्याएं है. उनकी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराएं. उन समस्याओं के समाधान को लेकर वह संबंधित विभाग एवं मंत्रालय को लिखेंगे. सांसद ने जनसंपर्क अभियान के दौरान प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आफताब आलम एवं कंचन दास ने सांसद को क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके समाधान के दिशा में पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में मौसम में बदलाव हुआ है तथा आंधी, तूफान व बारिश हो रही है. इससे फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है. सांसद ने कहा कि राज्य सरकार को फसल क्षति का आकलन करते हुए पर्याप्त मुआवजा किसानों को दे. कांग्रेस नेता आफताब एवं कंचन ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद ने लोगों की समस्याओं को नजदीक से जाना है तथा उसके समाधान को लेकर भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों के संपर्क में है तथा क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से देखे है. क्षेत्र की की समस्याओं से सांसद का अवगत करा दिया गया है. इस बीच सांसद ने स्थानीय लोगों से बातचीत में कहा कि वह हमेशा से ही कटिहार के विकास को लेकर सक्रिय रहे है. जीत हार की परवाह किये बिना वह लोगों की सेवा में हमेशा लग रहे है. उन्होंने कहा कि इस नये कार्यकाल का 10 महीना लगभग पूरा होने वाला है. इस दौरान उन्होंने कई विकास के काम किये है तथा आने वाले दिनों में कटिहार के समग्र विकास की दिशा में और भी काम किए जाएंगे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष आले रसूल, गालिब, मुस्तहसन, पूर्व मुखिया अनवाऱ आलम, संजय सिंह, मुक़रीम, यूथ प्रखंड अध्यक्ष शहंशाह, मास्टर साहिरुददन, डोमा यादब, जिला कोऑर्डिनेटर कंचन दास आफताब आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन