डीएस कॉलेज में भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार कार्यकारी की बैठक आज

Updated at : 12 Jul 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार कार्यकारी की बैठक आज

डीएस कॉलेज में भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार कार्यकारी की बैठक आज

विज्ञापन

कटिहार भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार कार्यकारी की बैठक रविवार को डीएस कॉलेज के गैलेरी वन में आयोजित की जायेगी. इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी डीएस कॉलेज बीएड के शिक्षक सह भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार प्रांत प्रचारक डॉ आशुतोष सिंह ने दी. बैठक में पूरे प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न विवि व जिले से उपस्थित होंगे. जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार, प्रदेश मंत्री डॉ नवीन कुमार, बिहार झारखंड संयोजक हिमांशु वर्मा, प्रदेश सह मंत्री डॉ प्रदीप झा, विवि प्रमुख डॉ अनिल सिंह व अन्य विशिष्ट सदस्य रहेंगे. डॉ आशुतोष सिंह ने बताया कि भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार कार्यकारी की बैठक में पूरे प्रांत में शिक्षा के क्षेत्र में भारतीयता पर वाता की जायेगी. भारतीयता पर कौन सा कार्य किया गया. कितने सदस्य बनाये गये, कितने सेमिनार व वर्कशॉप किया गया इसका विवरणी संगठन को सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन