कालसर पंचायत भवन में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ

कालसर पंचायत भवन में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत भवन प्रांगण में सोमवार को आदि कर्मयोगी अभियान तहत आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रूपेश कुमार व संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व पूर्व प्रमुख ने बताया कि कालसर पंचायत भवन प्रांगण में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा हसनगंज प्रखंड के तीन गांवों को चिन्हित किया गया है. जिसमें कालसर पंचायत के भवानीपुर गांव, चंदेली गांव व बलुआ पंचायत के भारीडिह गांव को चिन्हित किया गया है. सरकार का उद्देश्य है कि जो भी आदिवासी गांव है. आदिवासी समाज को सशक्त बनाना है. साथ ही निचले स्तर से उसका विकास करना है. जैसे बिजली, सड़क, नलजल, आंगनवाड़ी, शौचालय, रोजगार सहित विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाकर 2030 तक जो विकसित भारत का लक्ष्य है, 2030 तक उस गांव को विकसित करना है. विकास मित्र वासुदेव ऋषि, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, पंचायत कार्यपालक सहायक भरत कुमार मंडल, संतोष कुमार, मोहन कुमार दास, बबली देवी, बिना मंडल, मालिन कुमारी, हरिचरण उरांव आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




