प्राथमिकता के साथ शहरी विकास योजना का क्रियान्वयन करें: नीरज

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकता के साथ शहरी विकास योजना का क्रियान्वयन करें: नीरज

प्राथमिकता के साथ शहरी विकास योजना का क्रियान्वयन करें: नीरज

विज्ञापन

– बैठक में प्रभारी मंत्री ने की योजना की समीक्षा कटिहार समाहरणालय में बुधवार को प्रभारी मंत्री सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक हुई. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की. जिसमें मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना का उद्देश्य, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की संचालन समिति, प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की शक्ति, निधि की व्यवस्था, अभियंत्रण की व्यवस्था लेखा संधारण गुण नियंत्रण एवं अनुश्रवण की व्यवस्था एवं अन्य दिशा-निर्देश पर विस्तृत समीक्षा की. राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए वर्ष 2024-25 से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना लागू की गयी है. मुख्य उद्देश्य के आधार पर कार्य की समीक्षा की. नगर निकायों के ऐसे पथ जो राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा पथ निर्माण विभाग के पथों मुख्य सड़कों को लिक सड़कों से जोड़ा हो एवं जनोपयोगी हो तथा ज्यादा आबादी को लाभान्वित करने वाली सड़कों का भी प्राथमिकता के बारे में अवगत कराया गया. नगर निकायों के ऐसे पथ जो राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा पथ निर्माण विभाग के पथों मुख्य सड़कों को लिंक सड़कों से जोड़ता हो एवं जनोपयोगी हो तथा ज्यादा आबादी को लाभान्वित करने वाली सड़कों को भी प्राथमिकता सड़कों के चयन करते समय पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, सड़क के यात्री वाहनों तथा बस, टैक्सी सड़क जाम समस्या का निराकरण करते हुए विभिन्न सड़कों पर से यातायात के बढ़ते दबाव को कम करना तथा यातायात संचालन को सुगम बनाना, सड़कों के बीच डिवाइडर के साथ अंडर ग्राउंड केबलिंग स्ट्रीट लाईटिंग, मास्क लाईट का प्रावधान सड़क की चौड़ीकरण सड़कों के बीच आवश्यकतानुसार पुल पुलियों. कल्भर्ट निर्माण का प्रावधान निर्मित सड़कों नालों के किनारे पेड़-पौधे, पार्किंग स्थल एवं पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ तथा दोनों किनारों पर प्रकाश की व्यवस्था, सड़कों के बीच डिवाईडर के साथ भूगर्भ केबलिंग, पथ प्रकाश के लिए हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी नगर निकाय से प्राप्त योजनाओं की प्राथमिकता तैयार कर अतिशीघ्र कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे. सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने प्रभारी मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. साथ ही बैठक में मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद को पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं विधायक कोढ़ा कविता पासवान, विधायक बरारी विजय सिंह, विधायक मनिहारी मनोहर प्रसाद सिंह का भी पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन