पत्नी का हत्यारा पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 27 Feb 2026 8:44 PM

विज्ञापन

पत्नी का हत्यारा पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर के कवैया में शरीफा खातून की हत्या का उद्भेदन कर पुलिस ने सभी को चौंका दिया. पति एहतेसाम हुसैन ने साजिश का आरोप लगा सेमापुर थाना में कांड . 19/26 दिनांक 16 फरवरी को दर्ज करायी थी. पुलिस अधीक्षक के निदेश पर एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी (एसआईटी) टीम का गठन किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने प्रेस को बताया कि गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण एवं मानवीय सूचना के आधार पर अनुसंधान किया. जिसमें अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आई कि मृतका शरीफा खातुन की हत्या उसके पति एहतेसाम हुसैन, झड़काहा निवासी एवं उसके सहयोगी द्वारा हीं की गई है. घटना में संलिप्त दो अपराधी क्रमशः एहतेसाम हुसैन पिता अकमल हुसैन, झड़काहा, वार्ड 04 थाना सेमापुर एवं विकास कुमार पिता निरंजन महलदार, जयनगर वार्ड – 06 थाना मनसाही निवासी दोनों जिला कटिहार को हत्याकांड मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि शरीफा के हत्यारा पति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन