प्रधान शिक्षिका अर्चना को किया गया सम्मानित

प्रधान शिक्षिका अर्चना को किया गया सम्मानित
मनिहारी मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला, मनिहारी की प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार की प्राप्ति पर सम्मानित किया गया. सावित्रीबाई फूले जयंती की पूर्व संध्या पर पटनी नारायणपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सदानंद पाल, वरीय शिक्षक विजय कुमार, रवि शंकर साह, दर्शन कुमार पोद्दार, संदीप यादव ने उनके विद्यालय तीनकोड़िया जाकर सम्मानित किया. वरीय शिक्षक विजय कुमार ने कुमार ने कहा प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी क्षेत्र के शिक्षकों के बीच आदर्श और प्रेरणा का स्रोत बनती जा रही है. सीआरसी संचालक सह प्रधानाध्यापक डाॅ सदानंद पाल ने कहा कि यह विद्यालय एक ऐसे राजकीय पुरस्कृत प्रधान शिक्षक के हाथ में है. जिसके आते ही विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर होते जा रहा है. हमें विश्वास है कि यह विद्यालय इनके हाथों बहुत आगे बढ़ेगा. विद्यालय की शिक्षिका नेहा प्रवीण, शिक्षक प्रमोद कुमार, मुजाहिद आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




