जल्द आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, शुरू होने वाला है टॉपर्स वेरिफिकेशन
Bihar Board Result 2026: प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन का प्रोसेस बहुत काफी अहम माना जाता है. टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है.
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में खत्म हो चुकी हैं और अब छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच बोर्ड में कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है. जानकारी के अनुसार कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया अपनी लास्ट फेज में है. कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा टॉपर्स वेरिफिकेशन का होता है, जिसके बाद ही बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करता है.
आपके शहर में
पिछले साल कब हुआ था टॉपर्स वेरिफिकेशन?
पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियों की जांच 27 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी और यह प्रक्रिया मार्च के दूसरे सप्ताह यानी लगभग 10 से 13 मार्च तक पूरी कर ली गई थी. इसके बाद बोर्ड ने करीब 15 से 20 मार्च के बीच टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की थी. 25 मार्च को बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था.
क्या होता है टॉपर्स वेरिफिकेशन?
बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन रिजल्ट प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. कॉपी चेकिंग पूरी होने के बाद बोर्ड संभावित टॉप 10 से 20 छात्रों की लिस्ट तैयार करता है. इसके बाद इन छात्रों को पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है.
यहां सभी सब्जेक्ट के एक्सपर्ट की टीम इन छात्रों का इंटरव्यू लेती है. इंटरव्यू में छात्रों से उनके विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने परीक्षा वास्तव में अपनी योग्यता से पास की है.
लिखित टेस्ट भी लिया जाता है
टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान सिर्फ इंटरव्यू ही नहीं बल्कि एक छोटा लिखित टेस्ट भी लिया जाता है. इसका मकसद छात्रों की लिखावट और उत्तर पुस्तिका की राइटिंग का मिलान करना होता है. इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि कॉपी उसी छात्र ने लिखी है जिसने परीक्षा दी थी.
इस बार कब आ सकता है रिजल्ट
अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो इस बार भी बिहार बोर्ड का रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है. माना जा रहा है कि 20 मार्च 2026 के आसपास रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें- अगले साल 2 बार होगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा, छात्रों को होंगे ये 5 फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए