Aadhaar Card से जुड़ा मोबाइल नंबर भूल गए? मिनटों में ऐसे पता करें ऑनलाइन

आधार पोर्टल से मोबाइल नंबर चेक करने का प्रोसेस
OTP वेरीफिकेशन के लिए Aadhaar Card का एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक रहना जरूरी है. ऐसे में अगर आप भूल गए हैं, कि आपके आधार से कौन सा नंबर लिंक है, तो यहां जानिए इसे चेक करने का ऑनलाइन प्रोसेस.
आज के समय में Aadhaar Card एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. बैंक अकाउंट से लेकर पैन कार्ड, म्यूचुअल फंड मैनेज करने से लेकर इंश्योरेंस अपडेट करने और सरकारी योजनाओं का फायदा लेने तक लगभग हर जरूरी सर्विस से आधार का लिंक होना इम्पोर्टेन्ट है. ऐसे में आधार से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना भी जरूरी है, ताकि OTP वेरिफिकेशन में परेशानी न आए. अगर आपको याद नहीं कि आधार से कौन-सा नंबर लिंक है, तो UIDAI की वेबसाइट के जरिए आप इसे आसानी से ऑनलाइन चेक और वेरिफाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
ऐसे करें आधार से लिंक मोबाइल नंबर वेरिफाई
- सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट खोलें.
- अब नीचे स्क्रॉल करें और “Verify Email/Mobile Number” ऑप्शन पर क्लिक करें.
- मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए अपना Aadhaar Number, Mobile Number और Captcha Code दर्ज करें.
- इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर तुरंत पता चल जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं.
ऐसे करें ईमेल आईडी वेरिफाई
अगर आप आधार से जुड़ी ईमेल आईडी चेक करना चाहते हैं, तो वही प्रोसेस अपनाना होगा. इसमें-
- Verify Email/Mobile Number ऑप्शन खोलें.
- अपना Aadhaar Number और Email ID दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरकर Proceed पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपकी ईमेल आईडी आधार से लिंक है या नहीं.
myAadhaar पोर्टल से मिलती हैं ये सुविधाएं
myAadhaar पोर्टल के जरिए यूजर्स कई जरूरी काम घर बैठे कर सकते हैं, जैसे:
- आधार कार्ड डाउनलोड करना
- पता (Address) अपडेट करना
- आधार नंबर वेरिफाई करना
- आधार और बैंक लिंक स्टेटस चेक करना
- ईमेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई करना
यह भी पढ़ें: आधार ऐप से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, खर्च होंगे सिर्फ 75 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




