आधार ऐप से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, खर्च होंगे सिर्फ 75 रुपये

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Mar 2026 11:35 AM

विज्ञापन

आधार ऐप से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर / फोटो प्ले स्टोर से

UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करना बेहद आसान हो गया है. यूजर्स को अब लंबी लाइनों में खड़े होने या आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है. ऐप से घर बैठे ही 75 रुपये शुल्क देकर नया नंबर जोड़ा जा सकता है. OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से पूरा प्रॉसेस सेफ रहता है.

विज्ञापन

आज के समय में आधार कार्ड हर सरकारी काम और सेवा का आधार बन चुका है. नौकरी के आवेदन से लेकर बैंकिंग और सरकारी योजनाओं तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके आधार डेटाबेस में दर्ज मोबाइल नंबर पुराना हो गया है, तो OTP आधारित वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है. अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस समस्या का आसान समाधान पेश किया है- न्यू आधार ऐप.

घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट

UIDAI का नया आधार ऐप अब यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे बिना किसी आधार केंद्र पर गये, सीधे अपने फोन से मोबाइल नंबर बदल या अपडेट कर सकें. ऐप में लॉगइन करने के बाद “सर्विसेज” सेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प मिलता है.

फीस और प्रॉसेसिंग टाइम

मोबाइल नंबर बदलने के लिए 75 रुपये का ऑनलाइन शुल्क तय किया गया है. नया नंबर अपडेट होने में अधिकतम 15 दिन का समय लग सकता है. इस दौरान यूजर्स को नये नंबर पर OTP भेजकर वेरिफिकेशन करना होगा.

सुरक्षा और ऑथेंटिकेशन

नंबर अपडेट प्रक्रिया में OTP वेरिफिकेशन के साथ फेस ऑथेंटिकेशन भी शामिल है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि बदलाव केवल वास्तविक आधार धारक ही कर सके.

क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर अपडेट?

आधार से जुड़ी ज्यादातर सेवाओं में OTP आधारित वेरिफिकेशन होता है. अगर आपके आधार डेटाबेस में पुराना या बंद नंबर दर्ज है, तो आप कई सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इसलिए समय रहते मोबाइल नंबर अपडेट करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: पैन कार्ड अपडेट: घर बैठे ऐसे बदलें नाम, पता और मोबाइल नंबर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola