15 लाख्बू से बनने वाले चबूतरा का विधायक ने किया शिलान्यास

15 लाख्बू से बनने वाले चबूतरा का विधायक ने किया शिलान्यास
समेली प्रखंड क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के वार्ड नंबर नौ में रहीगाछ महंत बाबा स्थान के समीप मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना विधायक कोष से लगभग पन्द्रह लाख की लागत से निर्मित छत्तदार चबूतरा का निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विजय सिंह ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को आज पुरा कर रहे हैं. आगे भी प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जायेंगे. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सह एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, मलहरिया मुखिया राज कुमार भारती, डूमर मुखिया मनीष ठाकुर, प्रदेश महासचिव महिला जदयू निवेदिता मंडल, हरिप्रसाद मंडल, विधायक प्रतिनिधि भोला प्रसाद मंडल, बुद्धदेव उप मुखिया चंदन मंडल, विजय पासवान, राजीव यादव, प्रभास कुमार, संजय मंडल, रोहित कुमार गोपाल रविदास, सरपंच मोहन राम, अवधेश आर्य, गौतम मोदी, पंकज सिंह, गणेश मंडल, सुबोध ठाकुर, रविंद मंडल, योगेन्द्र मंडल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




