केबी झा कॉलेज के हरेन्द्र सिंह बने पीयू इतिहास पीजी हेड

Updated:
विज्ञापन
केबी झा कॉलेज के हरेन्द्र सिंह बने पीयू इतिहास पीजी हेड

केबी झा कॉलेज के हरेन्द्र सिंह बने पीयू इतिहास पीजी हेड

विज्ञापन

कटिहार केबी झा कॉलेज के इतिहास विभाग के सीनियर शिक्षक डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह को पूर्णिया विवि इतिहास पीजी हेड बनाये गये हैं. इसको लेकर 23 जुलाई को पीयू के कुलसचिव डॉ प्रणय कुमार गुप्ता ने एक पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है. जारी पत्र में बताया गया है कि जारी तीन साल के लिए या फिर उनके सेवानिवृति के समय तक उन्हें पीजी हेड इतिहास विभाग का दायित्व दिया गया है. उन्हें पीजी हेड इतिहास विभाग के बनाये जाने पर कॉलेज शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है. उनलोगों ने उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अब्दुल मन्नान, डॉ जितेश कुमार, डॉ सुभाष कुमार, हरिचंद्र मंडल, विकास कुमार लाल, डॉ मिलन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, संगीता कुमारी, तमन्ना परवीन, डॉ मो जकारिया, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में एस हादी हसन अरमान, पशुपति झा, श्रीधर ठाकुर, राहुल आनंद, शशि कपूर समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन