गुरु अर्जुन देव जी का तीन दिवसीय शहीदी गुरुपर्व 16 से 18 जून तक मनाने का निर्णय

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Jun 2026 7:56 PM

विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव जी का तीन दिवसीय शहीदी गुरुपर्व 16 से 18 जून तक मनाने का निर्णय

विज्ञापन

बरारी

बरारी प्रखंड के उत्तरी भंडारतल पंचायत के माता मुखो कौर संपत्तो कौर ट्रस्ट गुरुद्वारा भंडारतल प्रबंधक कमेटी की बैठक गुरुद्वारा परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह ने की और संयोजन शंभू सिंह ने किया. इसमें खालसा युवा दल, स्त्री सतसंग सभा एवं सर्वसाध संगतों की उपस्थिति रही.

16 से 18 जून को मनाया जायेगा गुरुपर्व

बैठक में सिखों के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का तीन दिवसीय महान शहीदी गुरुपर्व 16, 17, 18 जून को गुरुद्वारा साहिब में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुद्वारा परिसर में नवें दीवान भवन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है जो पूर्ण होने में समय लगेगा. इसलिए माता जी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम 5 जून को कराते हुए 16 से 18 जून तक होने वाले गुरुपर्व का दीवान पंडाल दरबार साहिब के सामने निर्माण कर भव्यता के साथ सम्पन्न कराया जायेगा.

संगतों के सहयोग से होगी सफल तैयारी

प्रधान अमरजीत सिंह, शंभू सिंह, जसवीर सिंह ने बताया कि गुरुपर्व की तैयारी सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक की जायेगी. बैठक में सत्यदेव सिंह, गुरजीत सिंह, बीमल सिंह, गुरुपाल सिंह, जसवीर सिंह, हरविंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, सतपाल सिंह, सतविंदर सिंह, गुरुप्रीत सिंह, रिपुवेन्द्र सिंह, सुखविंदर कौर, दर्शन सिंह, करनेल सिंह, मनोज सिंह, ताजेन्दर सिंह, इन्द्रजीत सिंह सहित सर्वसाध संगत मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन