भारतीय सेना को मिला स्वदेशी XWG डीजल, बर्फ से रेगिस्तान तक हर मौसम में चलेगा सैन्य वाहन
रिप्रेजेंटेशनल इमेज (फोटो : इंडियन आर्मी और BPCL के X हैंडल से लिया गया)
भारतीय सेना और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने मिलकर Xtreme Weather Grade (XWG) Diesel लॉन्च किया है. यह खास डीजल बेहद ठंड, ऊंचे पहाड़ी इलाकों और भीषण गर्मी जैसे कठिन मौसम में भी सेना के वाहनों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा.
Indian Army XWG Diesel : भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के चेयरमैन व एमडी संजय खन्ना ने शुक्रवार को Xtreme Weather Grade (XWG) Diesel लॉन्च किया. यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार विशेष डीजल है, जिसे भारतीय सेना के ऑपरेशनल जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है.
एक साल में तैयार हुई स्वदेशी तकनीक
डीजी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा ने बताया कि इस डीजल को चार चरणों में विकसित किया गया. पहले सेना की जरूरतों के हिसाब से मानक तय किए गए, फिर स्वदेशी उत्पाद विकसित किया गया. इसके बाद व्यापक परीक्षण और सत्यापन किया गया और आखिर में इसे सेना की लॉजिस्टिक व्यवस्था के अनुरूप तैयार किया गया. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल में लंबे समय से चली आ रही जरूरत को स्वदेशी क्षमता में बदलना बड़ी उपलब्धि है.
बर्फीले मोर्चों से रेगिस्तान तक मिलेगा फायदा
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने कहा कि यह सेना और BPCL का संयुक्त प्रयास है. उन्होंने बताया कि XWG डीजल सेना के टैंकों, बख्तरबंद वाहनों, ट्रकों और हल्के वाहनों सभी के लिए फायदेमंद होगा. यह बेहद ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों और कठिन मौसम में भी वाहनों की विश्वसनीयता बढ़ाएगा.
उन्होंने कहा कि आर्मर्ड कॉर्प्स में लंबे समय तक काम करने के दौरान उन्होंने ईंधन की अहमियत को करीब से देखा है और यह नई तकनीक सेना की ऑपरेशनल क्षमता को और मजबूत करेगी.
ये भी पढ़ें : Video : संसद परिसर में 'चढ़ावा चोरी' मामले पर अनोखा प्रदर्शन : पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला चढ़ावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए