Video : संसद परिसर में 'चढ़ावा चोरी' मामले पर अनोखा प्रदर्शन : पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला चढ़ावा

Updated:
विज्ञापन

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, साधु के वेश में पप्पू यादव और दान डालते राहुल गांधी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी वाले मुद्दे पर संसद परिसर में विपक्ष ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव दानपात्र लेकर बैठे, जबकि राहुल गांधी ने उसमें दान के रूप में पैसे भी डाले. प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Ram Mandir Donation Row : संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु और पुजारी के वेश में संसद परिसर पहुंचे. उनके सामने एक दानपात्र रखा गया था, जिसमें विपक्षी सांसद सांकेतिक रूप से चढ़ावा डालते नजर आए.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने दानपात्र में पैसे डालकर विरोध को समर्थन दिया. इस दौरान विपक्षी सांसद 'चढ़ावा चोर- गद्दी छोड़' के नारे लगाते रहे.

दानपात्र से पैसे जेब में रखने की एक्टिंग भी की

प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने माहौल को व्यंग्यात्मक बनाने के लिए दानपात्र में पड़े पैसे अपनी जेब में रखने की सांकेतिक एक्टिंग भी की. इस पर वहां मौजूद विपक्षी सांसदों के बीच हल्की हंसी-मजाक का माहौल बन गया. प्रदर्शन का मकसद राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन के आरोपों को लेकर सरकार को घेरना और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाना था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

संसद परिसर में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना दर्द


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola