ePaper

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का वेरिएंट एआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Updated at : 25 Feb 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का वेरिएंट एआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का वेरिएंट एआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

विज्ञापन

– समझौते से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दक्ष बनाने में सहायक होगा सिद्ध, शैक्षणिक ज्ञान और औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की खाई को करेगा कम कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार एवं वेरिएंट एआई के बीच छात्रों के तकनीकी कौशल विकास एवं उद्योग-आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. समझौता संस्था के प्राचार्य डॉ रवि कुमार एवं प्रो इंचार्ज इं अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं वेरिएंट एआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस समझौते के तहत विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप,कौशल विकास कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं,उद्योग विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, रियल-टाइम प्रोजेक्ट पर कार्य करने के अवसर, रोजगारोन्मुख तकनीकी मार्गदर्शन के अवसर प्रदान किये जायेंगे. प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दक्ष बनाने में सहायक सिद्ध होगा तथा शैक्षणिक ज्ञान और औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की खाई को कम करेगा. प्रो इंचार्ज इं अमित कुमार ने बताया कि इसके सहयोग से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा और उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी. वेरिएंट एआई के प्रतिनिधियों ने इस सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने इस पहल का स्वागत किया. संस्था प्रशासन के प्रयासों की सराहना की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन