युवाओं को दी शिक्षा, खेलकूद व रोजगार की जानकारी

युवाओं को दी शिक्षा, खेलकूद व रोजगार की जानकारी
– दूसरे दिन भी जारी रही अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम कटिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र कटिहार की ओर से स्थानीय जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पांच दिवसीय आवासीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न सत्र में प्रतिभागी युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन युवाओं को जिला नियोजनालय के यंग प्रोफेशनल संजीव कुमार ने करियर काउंसलिंग, एनसीएस पोर्टल एवं रोजगार मेला संबंधी जानकारी प्रदान की. प्रशिक्षण में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के मैनेजर अमरजीत कुमार ने युवाओं को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना का परिचय देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए चल रही योजनाओं यथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम व स्वयं सहायता भत्ता योजना आदि पर विस्तृत जानकारी प्रदान की. जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने युवाओं को बिहार सरकार द्वारा मेडल लाओ-जॉब पाओ, पंचायत स्तर तक खेल क्लब निर्माण का प्रक्रिया, मशाल खेल प्रतियोगिता आदि के साथ सरकार द्वारा खेल को लेकर आधारभूत संरचना निर्माण संबंधी जानकारी प्रदान की. अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने किया. जबकि इस अवसर पर प्रशिक्षक हरि प्रसाद मंडल, अतीश कुमार दीपांकर, एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल, सतीश कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




