कुरसेला के दर्जन भर से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Jul 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
कुरसेला के दर्जन भर से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

कुरसेला के दर्जन भर से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

कुरसेला गंगा, कोसी का बाढ़ ने प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर भूभाग को चपेट में ले लिया है. हर तरफ बाढ़ की स्थिति दिख रही है. बाघमारा पंचखूटी सड़क पर नाव चल रही है. प्रखंड क्षेत्र के मेहर टोला व मोकना टोला विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जानकारी अनुसार कोसी नदी कुरसेला में लाल निशान के उपर बह रही है. नदी के उफान में नरमी आने के बावजूद बाढ़ फैलाव की स्थिति यथावत बनी हुई है. गंगा नदी के उफान पर बने रहने से बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है. बाढ़ संकट को लेकर जनमानस चितिंत हो उठे है. निचले भूभाग के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. बल्थी महेशपुर मेहर टोला ग्रामीण सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है. जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र के जरलाही पंचायत के मलेनियां मिर्जापुर गांव में बाढ़ प्रवेश कर चुका है. इसी तरह पूर्वी मुरादपुर पंचायत के बसुहार मजदिया, कमलाकान्ही, दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के खेरिया, बालू टोला, पत्थल टोला, गांधी घर बिन्दु टोली, शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया, शेरमारी चांयटोला, चापर दियारा गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. नगर पंचायत के बाघमारा, पचखुटी, रामपुर ग्वालटोली, कुरसेला बस्ती, मेहर टोला गांव में बाढ़ प्रवेश करने की जानकारी है. जरलाही पंचायत के मधेली, मोकना टोला, गुमटी टोला, गांव बाढ़ के पानी से पुरी तरह घिर गया है. मधेली के बारह नम्बर ठोकर पर गंगा नदी का दबाव बढ़ रहा है. कटरिया गांव स्थित बांध पर बाढ़ ने दबाव बनाना शुरु कर दिया है. घुरना बल्थी महेशपुर सड़क सह बांध पर बाढ़ का दबाव बढ़ने लगा है. आशंका जतायी जा रही है कि नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बावजूद बाढ़ संकट का सम्भावना प्रबल बना हुआ है. जानकारी अनुसार नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश के अधिक होने से कोसी नदी में उफान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में अधिक बारिश से गंगा नदी में उफान के बरकरार रहने की सम्भावना है. माना जाता है कि आगामी एक पखवाड़े में प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों को बाढ़ चपेट में ले सकती है. बाढ़ से जान माल खतरे को लेकर जनमानस दहशत में हैं. नदियों के जलस्तर में अधिक उफान बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ तबाही ला सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन