जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से कई लोग घायल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से कई लोग घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से कई लोग घायल

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के पूर्वी करिमुल्लापुर पंचायत के नीरपुर चन्नी गांव में बुधवार को देर शाम करीब सात बजे जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों ही पक्षों के कई लोगों के घायल हो गये. दोनों पक्ष के परिजनों ने घायल लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. जहां दोनों पक्षों के लोगों को प्राथमिक उपचार किया गया. दोनों पक्ष के तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार पर किया गया है. बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर ही मंजूर परिजनों एवं शेख जमील परिजनों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले. जिसमें एक पक्ष के 65 वर्षीय मंजूर एवं 30 वर्षीय दुलारी खातून, 60 वर्षीय निषाद खातून, 31 वर्षीय कलाम घायल हो गये. दूसरे पक्ष से 49 वर्षीय शेख जमील, जिन्ना खातून उम्र 35 वर्ष घायल हो गये थे. उनके परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया. प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के मंजूर एवं दुलारी खातून तथा दूसरे पक्ष के शेख जमील को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस भेजी गई थी. दोनों पक्षों में से किसी के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन