यूरिया संकट से जूझ रहे किसान, मक्के की फसल पर मंडरा रहा खतरा

Published at :16 Feb 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
यूरिया संकट से जूझ रहे किसान, मक्के की फसल पर मंडरा रहा खतरा

यूरिया संकट से जूझ रहे किसान, मक्के की फसल पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन

फसल बचाने की प्रशासन से किसान लगा रहे गुहार कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया, दक्षिणी सिमरिया, संदलपुर, मधुरा और दिघरी गांवों के किसान इस समय यूरिया की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं. किसानों का कहना है बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं होने से उनकी मक्के की फसल पर गंभीर असर पड़ सकता है. इस समय खेतों में पटवन का कार्य चल रहा है. यूरिया का छिड़काव बेहद जरूरी है लेकिन खाद की अनुपलब्धता से किसान चिंतित हैं. दुकानदारों के अनुसार, रेक की कमी के कारण यूरिया की आपूर्ति बाधित हो रही है. जिससे किसानों को उर्वरक नहीं मिल पा रहा है. किसानों को फसल नुकसान की सता रही आशंका किसान भानु प्रताप सिंह, संतोष यादव, विपिन यादव ने बताया कि यदि जल्द ही यूरिया उपलब्ध नहीं हुआ, तो उनकी मक्के की फसल को भारी नुकसान हो सकता है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. किसानों ने सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है. ताकि उनकी फसल सुरक्षित रह सके. वे प्रशासन से इस संकट के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की अपील कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन