पलामू में पेयजल संकट पर बैठक, वित्त मंत्री ने चापाकल मरम्मत और नए लगाने के लिए दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Palamu News

ए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पीएचईडी अधिकारियों के साथ बैठक

Palamu News:पलामू में पीने के पानी के संकट को देखते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पीएचईडी अधिकारियों के साथ बैठक की और चापाकल मरम्मत और नए निर्माण के निर्देश दिए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में पीने के पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाया है. सोमवार को परिसदन में पेयजल और स्वच्छता विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की. विभाग के अभियंता से मंत्री ने जानकारी लिया कि पलामू जिले कितने चापाकल लगाए गए और अध्यतन स्तिथि क्या है. 

जिले में चापाकलों की स्थिति और परेशानी

अभियंताओं ने बताया कि जिले में 27037 चापाकल हैं. इनमें 1370 चापाकल खराब हो चुके हैं. जबकि 2017 चापाकल के राइजिंग पाइप सड़ने के कारण बेकार हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पानी का स्तर 55 से 60 फीट नीचे चला गया है, जिससे परेशानी बढ़ी है. इसके लिए विभाग के पास फिलहाल फंड नहीं है.

मरम्मत के लिए फंड और निर्देश

वित्त मंत्री ने कहा कि अनाबद्ध निधि से पलामू जिले को एक करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिससे चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी. जरूरत पड़ने पर और पैसे भी दिए जाएंगे. उन्होंने डीसी को निर्देश दिया कि डीएमएफटी फंड का इस्तेमाल चापाकलों को ठीक करने में किया जाए. इस फंड से रिपेयरिंग और राइजिंग पाइप खरीदने के लिए पैसा दिया जाएगा.

पंचायत स्तर पर संपर्क व्यवस्था और मरम्मत वाहन

उन्होंने कहा कि हर पंचायत में एक फ्लेक्स लगाया जाएगा, जिसमें विभाग के अधिकारियों और चापाकल मिस्त्री का फोन नंबर रहेगा. जिससे किसी भी जगह चापाकल खराब होने पर लोग सीधे संपर्क कर सकें. उन्होंने कहा कि जिले में चापाकल मरम्मत के लिए 17 वाहन लगाए जाएंगे. इन वाहनों में मरम्मत से जुड़ा सारा सामान रहेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत चापाकल ठीक किया जा सके.

जिले में 420 नए चापाकल लगाए जाएंगे 

वित्त मंत्री ने बताया कि पीएचइडी विभाग के मंत्री ने सभी विधायक को पत्र लिखा है. कहा है कि प्रत्येक प्रखंड में विधायक की अनुशंसा पर 20 नए चापाकल लगाए जाएंगे. पलामू जिले में 21 प्रखंड है. इस हिसाब से यदि देखा जाय, तो जिले में 420 नए चापाकल लगाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola