₹39999 में आया Lenovo का नया टैबलेट, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :28 Apr 2026 2:19 PM
विज्ञापन
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2

लेनोवो आइडिया टैब प्रो जेन 2 / फोटो- लेनोवो

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में लॉन्च हो गया है. इसमें पावरफुल प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और 10200mAh बैटरी दी गई है. टैबलेट में कई सारे AI फीचर्स भी दिए गए हैं.

विज्ञापन

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह Lenovo का नया प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट है, जो पावरफुल हार्डवेयर और AI फीचर्स के साथ आता है. इस टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही इसमें ऑन-डिवाइस AI फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स को स्मार्ट और फास्ट एक्सपीरियंस मिलता है. इस टैबलेट को पहली बार पिछले महीने Mobile World Congress 2026 के दौरान पेश किया गया था.

कीमत और उपलब्धता

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की भारत में कीमत ₹39,999 रखी गई है. यह टैबलेट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. यह 1 मई से Lenovo की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

साथ ही, लॉन्च ऑफर के तहत खरीदारों को ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. इसके अलावा एक साल की वारंटी भी टैबलेट पर मिलेगी.

डिस्प्ले और डिजाइन

इस टैबलेट में 13-इंच का बड़ा 3.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें Dolby Vision सपोर्ट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 319ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में यह 800 निट्स तक पहुंच सकती है.

यह टैबलेट Cloud Grey, Jelly Mint और Luna Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

प्रोसेसर और AI फीचर्स

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ Adreno 825 GPU और Qualcomm Hexagon NPU मिलता है. यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसे Android 18 तक अपडेट देने का वादा किया है. इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे-

  • AI Notes
  • Smart Reader
  • AI Creation Tools
  • Live Transcript
  • Circle to Search
  • Google Gemini
  • रियल-टाइम ट्रांसलेशन

कैमरा और ऑडियो

टैबलेट के रियर में 13MP कैमरा (ऑटोफोकस) दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है. ऑडियो के लिए इसमें चार JBL स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं. इससे मूवी देखने और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में 10200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी के लिए, इसमें USB Type-C, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 जैसे फीचर्स मिलते हैं.

टैबलेट का वजन करीब 598 ग्राम है और इसकी थिकनेस सिर्फ 6.2mm है, जिससे यह काफी स्लिम और पोर्टेबल बनता है.

एक्सेसरी और अन्य फीचर्स

यह टैबलेट Lenovo 2-in-1 Keyboard Pack और टचपैड को सपोर्ट करता है. हालांकि, यूजर्स को इसे अलग से खरीदना होगा.

इसके साथ बॉक्स में Lenovo Tab Pen Plus भी मिलेगा, जिसमें 4,096 लेवल प्रेशर सेंसिटिविटी दी गई है, जो नोट्स और ड्रॉइंग के लिए अच्छा है.

यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल को आ रहा OnePlus Pad 4, फीचर्स कर देंगे इम्प्रेस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola