चिकित्सक सहित पांच कर्मियों के सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

Published at :22 Feb 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सक सहित पांच कर्मियों के सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

चिकित्सक सहित पांच कर्मियों के सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

विज्ञापन

अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिल्ली दीवानगंज में पदस्थापित एक चिकित्सक सहित कुल पांच कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सेवानिवृत होने वाले डॉक्टर निर्मल कुमार राय, एएनएम मिता चक्रवर्ती, उषा सिन्हा, चतुर्थ वर्गीय कर्मी प्रमोद कुमार यादव, विद्युत रतन शर्मा को चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने फूल माला पहनाकर व उपहार एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जयकुमार ने बताया कि अमदाबाद प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिल्ली दीवानगंज में पदस्थापित डॉक्टर निर्मल कुमार राय एवं एएनएम मिता चक्रवर्ती, उषा सिन्हा, चतुर्थ वर्गीय स्वास्थ्य कर्मी प्रमोद यादव, विद्युत रतन शर्मा के सेवानिवृत पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. उन्होंने सेवानिवृत्त डॉक्टर एवं एएनएम तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मी के कार्यकाल का सराहना की. समारोह के दौरान बीएमई चंदन कुमार दीपक कुमार, जीएनएम चित्ररेखा कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उपहार एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर डॉक्टर साकेश कुमार, बीएमई चंदन कुमार, एसटीएस दीपक कुमार, सुधीर कुमार धीर, नवीन कुमार गौतम, राकेश कर्मकार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, जी एन एम चित्रलेखा कुमारी, एएनएम मलोती किस्कु, अंजलि प्रधान, मौसमी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन