राजस्व अधिकारी के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
राजस्व अधिकारी के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

राजस्व अधिकारी के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा अंचल में पदस्थापित राजस्व अधिकारी मृत्युंजय कुमार मिश्र के स्थानांतरण पर अंचल कार्यालय में विदाई समारोह हुआ. राजस्व अधिकारी मृत्युंजय कुमार मिश्र का कार्यकाल कुल चार माह का रहा. अल्प अवधि के बावजूद बेहद सराहनीय और प्रभावशाली रहा. सीओ संजीव कुमार ने कहा कि राजस्व अधिकारी मृत्युंजय कुमार मिश्र ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया. कार्यशैली से कार्यालयीन व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आया. बीडीओ राज कुमार पंडित ने कहा कि सीमित समय में भी उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाया और कर्मियों को साथ लेकर काम किया. बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता और सहज व्यवहार हमेशा याद किया जायेगा. राजस्व अधिकारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन