फलका समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन मेला का हुआ आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Mar 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
फलका समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन मेला का हुआ आयोजन

फलका समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन मेला का हुआ आयोजन

विज्ञापन

फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका के प्रांगण में शुक्रवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया. आयोजित परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन प्रमुख दीपशिखा सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार के ने फीता काटकर किया. फैमिली प्लानिंग मेले में लाभार्थियों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने फैमिली प्लानिंग के अस्थाई एवं स्थाई साधन के बारे में जानकारी दी. जिनमें शादी के प्रथम दो वर्ष तक कोई बच्चा ना लें तथा प्रथम बच्चे एवं द्वितीय बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतर रखें. विभिन्न साधन इस्तेमाल करने के लिए जोड़ दिया गया. दंपति को दो या दो से अधिक बच्चे हो वह अस्थाई विधि से महिला बंध्याकरण तथा पुरुष नसबंदी करवा कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निर्वहन करें. परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई. आयोजित मेले में सैकड़ों लाभार्थियों ने लाभ उठाया. मौके पर प्रखंड लेखा प्रबंधक पवन कुमार, प्रधान लिपिक आशीष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी योग माया झा, फैमिली प्लानिंग काउंसलर परमानंद कुमार, खुशबू कुमारी, रूपा कुमारी, प्रीति सिंह, दीक्षा कुमारी, रंजू कुमारी, एएनएम रंजना रानी, प्रेमलता कुमारी, फैमिली प्लानिंग कार्यकर्ता राजेश कुमार, वार्ड वाणी संस्था के प्रतिनिधि सहित कई कर्मी एवं लाभार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन