जमीनी विवाद में दस मामलों का हुआ निष्पादन

जमीनी विवाद में दस मामलों का हुआ निष्पादन
कटिहार शहर के नगर, सहायक थाना एवं मुफस्सिल थाना में शनिवार को राजस्व पदाधिकारी सह अंचल निरीक्षक की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व से पड़े 25 मामलों में 10 मामलों का निष्पादन किया गया. शेष मामला लंबित रह गया है. मैट्रिक परीक्षा में अंचल पदाधिकारी की ड्यूटी को लेकर नगर थाना, सहायक थाना एवं मुफस्सिल थाना में अंचल निरीक्षक सह प्रभारी राजस्व पदाधिकारी पारसनाथ के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गयी. नगर थाना, सहायक एवं मुफस्सिल थाना में पूर्व से 25 आवेदन पड़े थे. थानों में प्राप्त आवेदन एवं पूर्व से पड़े आवेदन को लेकर आवेदक की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेज के आधार पर 10 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें नगर थाना में तीन, सहायक थाना में तीन तथा मुफस्सिल थाना में चार मामलों का निष्पादन किया गया. इस संदर्भ में सीआई पारसनाथ ने बताया कि थानों में पूर्व व नये मिलाकर कुल 25 आवेदन पड़े थे. जिसमें 10 मामलों का निष्पादन कर लिया गया. शेष 15 मामला लंबित रह गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




