परीक्षा का टेंशन समाप्त.... तो चलो अब मस्ती करेंगे

परीक्षा का टेंशन समाप्त.... तो चलो अब मस्ती करेंगे
कटिहार मैट्रिक परीक्षा यूं तो मंगलवार 25 फरवरी तक चलेगा. शनिवार को परीक्षार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी. सोमवार को ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी. परीक्षा में कुछ ही विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. शनिवार को अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा संपन्न हो गयी है. परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र छात्राओं में काफी खुशी देखी गयी. परीक्षार्थियों के चेहरे से ऐसा लग रहा था कि एक बड़ा बोझ हल्का हो गया है. परीक्षा सम्पन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर बाजारों में घूमा. मार्केटिंग भी किया. परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा का टेंशन समाप्त हो गया है. अब अगले महीने मस्ती के साथ होली खेलेंगे. कई परीक्षार्थी तो विक्ट्री दिखाते हुए खुशी का इजहार भी किया. परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्रा शिवानी कुमारी ने कहा कि अंग्रेजी परीक्षा को लेकर शुरू में डर की स्थिति थी. इसी तरह परीक्षार्थी रुचि कुमारी ने कहा कि परीक्षा का टेंशन समाप्त हो गया. अब मस्ती के साथ अगले महीने होली खेलेंगे. एक अन्य परीक्षार्थी नैना यादव ने कहा कि अंग्रेजी की परीक्षा के साथ ही उनकी सभी विषयों की परीक्षा हो गयी. सोमवार को सिर्फ ऑप्शनल पेपर देने वाले परीक्षार्थी ही परीक्षा देंगे. जिसकी संख्या काफी कम है. परीक्षार्थी भारती कुमारी ने कहा कि परीक्षा संपन्न होने के बाद काफी हल्का महसूस हो रहा है. पिछले एक सप्ताह से परीक्षा को लेकर टेंशन था. कमोवेश सभी पेपर उनका अच्छा ही गया है. परीक्षार्थी मोनिका कुमारी ने बातचीत में कहा कि परीक्षा का टेंशन दूर हो गया. अब बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है. अनामिका कुमारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से परीक्षा को लेकर टेंशन में थे. अब जाकर टेंशन दूर हुई है. सभी पेपर अच्छा ही गया है. कई परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा अच्छी गयी है. परिणाम भी अच्छा आयेगा. साथ ही यह भी कहा कि परीक्षा को लेकर टेंशन समाप्त हो गयी. अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा. बातचीत में कई परीक्षार्थी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से परीक्षा को लेकर टेंशन में थे. परिवार के लोग भी चिंतित थे. पर परीक्षा अच्छी गयी है. अंतिम पेपर भी अच्छा ही गया है. उम्मीद है कि परिणाम भी अच्छा ही होगा. परीक्षा समाप्त होते ही एक बड़ा बोझ हल्का हो गया है. अब सुकून के साथ अगले महीने होली का त्यौहार मनायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




