एक माह पूर्व राशि विमुक्ति के बाद भी कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Published at :21 Feb 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

एक माह पूर्व राशि विमुक्ति के बाद भी कर्मियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन

– परिवार चलाना हो रहा मुश्किल – भुगतान नहीं होने की स्थिति में कर्मियों व शिक्षक लगा रहे टकटकी – पूर्णिया विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष ने वेतन भुगतान को लगायी गुहार कटिहार सरकार ने महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन की राशि विमुक्ति एक माह पूर्व कर दिया है. पर अब तक विवि स्तर से भुगतान नहीं होने से कर्मचारी व शिक्षक परेशान हैं. करीब चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने की स्थिति में अब घर परिवार चलाना इनलाेगों के समक्षा मुश्किल साबित हो रहा है. पूर्व में पीयू के प्रभारी कुलपति के आदेश पर भले ही दो माह का आंतरिक भुगतान किया गया. कुछ दिनाें तक कुछ राहत जरूर मिली लेकिन नवम्बर से अब तक का वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से उनलोगों की स्थिति डांवाडोल है. डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सह पूर्णिया विवि कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शंभू कुमार यादव व सचिव ने अपनी व्यथा जाहिर करते हुए आक्राेश प्रकट किया. उनलोगों की माने तो पूर्णिया विवि प्रशासन की ओर से ही इस ओर ठोस कदम नहीं उठाये जाने का परिणाम है कि सरकार द्वारा दो माह नवंबर व दिसम्बर माह का वेतन की राशि 21 जनवरी को उपलब्ध करा दिया गया. लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अब तक उनलोगों का भुगतान नहीं हो पाया है. उनलोगों ने बताया कि 21 जनवरी 2025 को उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा कुल आठ विवि के शिक्षक व कर्मचारियों के लिए वेतन मद में एक सौ एकहतर करोड़, छियानबे लाख मात्र सहायक अनुदान की विमुक्ति प्रदान करने के लिए पत्र जारी किया गया था. जिसमें पूर्णिया विवि के लिए 9.64 करोड़ रूपये की विमुक्ति दी गयी है. उनलोगों ने बताया कि नवंबर, दिसंबर, जनवरी बीत गये और अब फरवरी भी बीतने वाला है. इसके बावजूद उनलोगों का वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से खस्ताहाल हो गया है. स्थिति इस कदर बिगड़ गयी है कि किराना दुकानदार राशन पताई उधार देना अब बंद कर दिया है. साथ ही दवा के लिए दूसरे से उधार मांगने तक की नौबत आ गयी है. सबसे खराब हालत बच्चों की पठन पाठन प्रभावित होने लगा है. उनलोगों ने पूर्णिया विवि के कुलसचिव वे वेतन भुगतान की मांग की है. ताकि एक बार फिर से उनलोगों की जीवन पटरी पर लौट सके. मामले में पूर्णिया विवि के कुलसचिव डॉ अनन्त प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से अब तक पेंशन के मद में राशि आयी है. शिक्षक व कर्मचारियों के लिए राशि भुगतान को लेकर एक माह पूर्व पत्र जारी किया गया है. अब तक राशि नहीं मिलने के कारण वेतन भुगतान में देरी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन