63 कुम्हारों को बिजली से चलने वाले चॉक बांटा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Apr 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
63 कुम्हारों को बिजली से चलने वाले चॉक बांटा

63 कुम्हारों को बिजली से चलने वाले चॉक बांटा

विज्ञापन

– भारत सरकार की ओर से मिले चॉक का एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया वितरण बरारी प्रखंड सभाकक्ष में बीडीओ देवाशीष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित खादी और ग्रामोद्योग आयोग सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बिजली युक्त चॉक का वितरण कुम्हारों के बीच किया. मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कुम्हार समाज की कुशल कारीगर रेखा, राजनंदनी कुमारी, बेचन पंडित, सोनी कुमारी, चन्द्रशेखर पंडित, बबलू पंडित, मंगल पंडित, प्रकाश पंडित, अखिलेश पंडित, संजय पंडित, मंजू देवी, हेमलाल पंडित, चंदन पंडित, बेचन पंडित सुजापुर, मनिहारी सहित कई प्रखंडों के 63 कुम्हारों को स्वरोजगार हेतु बिजली युक्त चॉक मिट्टी का बर्तन, कुल्हड़ बनाने का प्रशिक्षण उपरांत दिया. एमएलसी अशोक अग्रवाल ने बताया कि लाभुकों को संबोधित कर बताया कि स्वयं का रोजगार द्रुतगति से करने में यह बिजली चॉक कारगर साबित होगा. काम चॉक पर दिनभर में पूरा करते थे. मशीन द्वारा कई गुणा अधिक काम पूरा करने में सक्षम होगा. जिससे परिवार की आमदनी बढ़ेगी तो ग्रामीण क्षेत्र के इन कामगारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खादी ग्रामोद्योग कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार व्याप समय समय पर स्वरोजगार के लिए ग्रामीणों का पलायन रोकने में कुम्हारों के लिए बिजली युक्त चॉक मशीन, चर्मकार हेतु स्वचालित मशीन, आटा, हल्दी, मसाला, पत्ता बनाने एवं तेल पिराई आदि उद्योग हेतु मशीन भारत सरकार द्वारा रोजगार हेतु दिया जा रहा है. महेशखूंट की प्रदेश महिला प्रशिक्षक गुड़िया देवी, कुम्हार संघ के कोषाध्यक्ष कविन्द्र पाल, भाजपा नेता मनोरंजन पाल, भाजपा अध्यक्ष विक्की कुमार साह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन