सालमारी से दिन में बिजली मोटर चोरी
Published by :RAJKISHOR K
Published at :14 Apr 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन

सालमारी बाजार के वार्ड पांच निवासी विष्णु अग्रवाल ने सालमारी थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है
विज्ञापन
बलिया बेलौन. सालमारी बाजार के वार्ड पांच निवासी विष्णु अग्रवाल ने सालमारी थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. उनके के घर के पास लगा बिजली का मोटर सोमवार को दिन के उजाले में अज्ञात द्वारा तार काट कर पाइप खोल कर मोटर चोरी कर ले गया. उन्होंने बताया कि वहां मिस्त्री काम कर रहा था. कुछ देर के लिए वहां से अनुपस्थित होने पर मोटर खोलकर चोर फरार हो गया. दिन में इस तरह की घटना से लोगों की चिंता बढ़ा दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




