पुलिस-जनप्रतिनिधियों की बैठक में बेहतर समन्वय पर जोर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :14 Apr 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस-जनप्रतिनिधियों की बैठक में बेहतर समन्वय पर जोर

फलका थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस व जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय व बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी

विज्ञापन

फलका. फलका थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस व जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय व बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह व थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया, सरपंचों, राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों की उपस्थिति रही. सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पुलिस, जनता और के बीच मजबूत संवाद और पारदर्शिता से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखने और विकास कार्यों को गति देने में भी अहम भूमिका निभेगी. इस दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल, बलराम साह, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, अमित गुप्ता, मुखिया विनोद मिर्धा, अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश रंजन, भाजपा नेता राहुल कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमानंद शर्मा, सरपंच आमिल उर्फ भुट्टो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसके अलावा कांग्रेस नेता जियाउल हक, समाजसेवी अबुल कलाम आजाद, बदरुद्दीन, टुनटुन गुप्ता, इस्तियाक समेत दर्जनों स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान वक्ताओं ने थाना स्तर पर नियमित संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया. ताकि छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को समय रहते दूर किया जा सके. प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह ने कहा कि पुलिस हमारी सुरक्षा का प्रहरी है. जनता उसकी सहयोगी और पत्रकार उसकी निगरानी इन तीनों के बीच बेहतर सामंजस्य ही क्षेत्र के समग्र विकास की कुंजी है. थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी और आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन