शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :14 Apr 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन

प्रखंड की भवानीपुर खट्टी पंचायत के छोटा निताई टोला गांव में शिव मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया

विज्ञापन

अमदाबाद. प्रखंड की भवानीपुर खट्टी पंचायत के छोटा निताई टोला गांव में शिव मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन के पश्चात बजरंगबली का ध्वजा स्थापित किया गया. मंदिर कमेटी के लालू मंडल ने बताया कि वर्ष 1929 में छोटा निताई टोला गांव में मंदिर का स्थापना किया गया था. वर्ष 2001 में मंदिर कटकर महानंदा नदी में विलीन हो गये. इसके बाद पुन : शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था. जहां से महानंदा विभाग का रिंग बांध गुजरने के कारण मंदिर का विकास नहीं हो सका. पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रहा था. इसको लेकर गांव की सिंधु बाला देवी ने पांच डिसमिल जमीन शिव मंदिर के लिए दान दी है. जहां ग्रामीणों द्वारा नये सिरे से शिव मंदिर का निर्माण कराने के लिए भूमि पूजन किया गया. मौके पर समाजसेवी ताराचंद मंडल ने कहा कि इस स्थल पर शिव मंदिर का निर्माण निर्माण होने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी नहीं होगी. पंडित अजय मिश्रा ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया गया. मंदिर का निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन होने पर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था. इस दौरान दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह, भवानीपुर खट्टी पंचायत के समाजसेवी ताराचंद मंडल, ग्रामीण शिववचन यादव, रामदेव यादव, तीर्थानंद यादव, नरेश यादव, संजय यादव, दुलाल मंडल, बनवारी चौधरी, दीपू मंडल, सुनील मंडल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन